साका ननकाना साहिब दे शहीदों को समर्पित गुरमत समागम में विचार गोष्ठी में गुरुद्वारा सुधार लहर को जरूरी बताया 

Uttrakhand 22 february 2026

रविवार को गुरुद्वारा गोबिंद नगर रेसकोर्स में श्री गुरु हरकिशन साहिब कीर्तन अकादमी यूनिट ऑफ अकाल पुरख की फौज द्वारा सब संगतों के सहयोग से उत्तराखंड सिख कॉर्डिनेशन कमेटी, गुरुद्वारा गोबिंद नगर रेसकोर्स, गुरमत प्रचार सभा, सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी, स्त्री सत्संग सभा देहरादून के सहयोग से 9.00बजे के बाद विचार गोष्ठी आयोजित की जिसमें वक्ता के रूप में लुधियाना से आए भाई उर विनदर सिंह ने विचार गोष्ठी में बताया कि गुरुद्वारा सुधार लहर द्वारा ही गुरुद्वारों को महंतो के चंगुल से आजादी मिली थी ये सब सिंघो और सिंघानियो ने गुरु विचारों पर चल कर शहीदी दे कर ही इससे मुक्ति पाई थी, गुरु ने अपने सिखो को गुरु विचारों पर चलने की प्रेरणा दी, कि गलत को गलत और सही को सही कहा जाए परंतु देखा जाएं तो हालात आज इसके बिल्कुल विपरीत है आज फिर पुनः कही न कहीं महंत प्रथा जैसे कुछ गुरुद्वारों में काबिज हो कर सिख पंथ की भावना के विपरीत आचरण कर रहे हैं और हक सच की आवाज को आज कही न कहीं दबाया जा रहा हैं आज एक बार पुनः गुरुद्वारा सुधार लहर आवश्यक हो गई हैं गुरुद्वारा सुधार लहर से युवक व नई पीढ़ी क्यों दूर होती जा रहीं हैं ये सोचनीय प्रश्न है जिसका जवाब हमें ही ढूंढना है और गुरुद्वारा सुधार लहर पर चल कर ही हम साका ननकाना साहिब के शहीदों को नत मस्तक हो कर सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं इस अवसर पर सतपाल सिंह पाली, दलजीत सिंह, गुरदीप सिंह सहोता, जसदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, तलविंदर सिंह, गगनदीप कौर समेत संगते मौजूद थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *