देहरादून में पशु क्रूरता का मामला, पड़ोसी ने तीन पिल्लों को पटककर मारा; मुकदमा दर्ज

देहरादून। प्रेमनगर स्थित बिधौली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुत्ते के तीन पिल्लों को पटक-पटककर मार दिया। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिधौली चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी के अनुसार, परीक्षा तोमर निवासी बिधौली ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी गली में स्ट्रीट डाग ने छह पिल्लों को जन्म दिया था।

परीक्षा तोमर के मुताबिक उनके पड़ोसी महावीर सजवाण ने एक दिन तीन पिल्लों को पकड़ा और पटक-पटककर मार डाला। आसपास के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर महावीर सजवाण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *