देहरादून 10फरवरी 2026
जल संस्थान लोगो के स्वास्थ्य से लगातार खिलवाड़ कर रहा है परंतु मध्य प्रदेश के उज्जैन में घटित घटना के बावजूद भी हालात नहीं बदल रहे हैं, जनता को मूल भूत और मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा हैं लगातार चक्ख़ूवाला में पिछले 1महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद लगातार जनता को गुमराह कर दूषित पानी की सप्लाई निरंतर जारी है वही दूषित पानी से जनता लगातार बीमार हो रही हैं, परंतु जिम्मेदार मौन है वही देहरादून स्मार्ट सिटी के मध्य में चक्कुवाला स्थित हैं जहां लगातार ये दूषित पानी सप्लाई हो रहा हैं और दूसरी तरफ जल संस्थान साफ पानी देने का दावा कर रहा हैं सामाजिक कार्यकर्ता व मानवाधिकार कार्यकर्ता चंद्र मोहन अरोड़ा ने कहा ये तस्वीरें अधिकारियों की दावों की हकीकत को बयान करने के लिये काफी हैं कल इस मामले में डी एम देहरादून को कार्यवाही हेतु क्षेत्रीय जनता डी एम से भेट वार्ता कर साफ और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की मांग करेंगी वही अगर स्थिति में सुधार नहीं होता तो जनता को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी जल संस्थान की होंगी