Dehradun
आज दिनांक 10-फरवरी को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारियों द्वारा झण्डा साहब परिसर मॆं जाकर माथा टेका और गुरु महाराज जी को प्रकटोत्सव पर माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया क़ि गुरु महाराज जा द्वारा सभी राज्य आंदोलनकारियों को विशेषरूप से उदबोधन कर राज्य बनाने हेतु योगदान हेतु अपना आशीर्वाद दिया। राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से प्रदीप कुकरेती ने महाराज जी का विशेष धन्यवाद देते हुये कहा क़ि आज आपके प्रकटोत्सव के शुभ अवसर पर आपकी कृपा से पूरे जनमानस के लियॆ महन्त इन्द्रेश अस्पताल मॆं सभी को ओपीडी सुविधाओं से लेकर प्रत्येक प्रकार के टेस्ट एवं जांच पूर्ण मुफ्त सुविधाएं प्रदान करने पर आभार प्रकट किया। शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित करने हेतु सलाहकार केशव उनियाल , प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती , उपाध्यक्ष गणेश डंगवाल , संयोजक मोहन खत्री एवं सुरेश कुमार आदि प्रमुख रूप से रहें।