गुंडई के 45 मिनट: राह चलते लोगों को पीटा, पुलिसकर्मियों से की हाथापाई, चौकी प्रभारी के स्टार नोचे

डाकपत्थरकी ओर से एक तेज रफ्तार कार विकासनगर की ओर आ रही थी। कार अचानक अनियंत्रित दुकानों की ओर घुस गई। कार ने दुकानों के बाहर रखे मिट्टी के दिए, अन्य सामान, फास्ट फूड सेंटर के काउंटर और बाइकों को टक्कर मार दी। उसके बाद नशे में धुत दो युवक दुकानदारों पर कांच की बोतल फेंकने लगे।

कोतवाली क्षेत्र की डाकपत्थर रोड पर शनिवार रात को एक कार ने दुकान के बाहर काउंटर और बाइकों को टक्कर मार दी। नशे में धुत कार सवार युवकों ने दुकानदारों पर कांच की बोतलों से हमले किए। कार सवार जीवनगढ़ निवासी अंशुल चौहान ने राह चलते लोगों को रोक कर उनको पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। चौकी प्रभारी की वर्दी पर लगे स्टार नोच लिए। पुलिसकर्मी युवक को बड़ी मुश्किल से काबू कर बाजार चौकी लेकर आए। दो अलग-अलग तहरीर के आधार पर अंशुल चौहान और पहाड़ी गली निवासी केशव चावला के खिलाफ खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार डाकपत्थर की ओर से एक तेज रफ्तार कार विकासनगर की ओर आ रही थी। कार अचानक अनियंत्रित दुकानों की ओर घुस गई। कार ने दुकानों के बाहर रखे मिट्टी के दिए, अन्य सामान, फास्ट फूड सेंटर के काउंटर और बाइकों को टक्कर मार दी। उसके बाद नशे में धुत दो युवक दुकानदारों पर कांच की बोतल फेंकने लगे। इस दौरान संजय यादव की पत्नी रीना यादव घायल हो गईं, एक बुजुर्ग समेत अन्य लोगों को भी चोटें आईं

उसके बाद अंशुल चौहान और आक्रामक हो गया, उसने अपनी शर्ट उतार दी और राह चलते लोगों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोक कर उनको पीटने लगा। उसने करीब 15 लोगों के साथ मारपीट की। इस बीच सूचना पर चीता पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिसकर्मियों को ही पीटने लगा। सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी मयंक त्यागी घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी अंशुल चौहान ने उनकी वर्दी पर लगे स्टार नोच लिए। चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी दोनों युवकों को धकियाते हुए चौकी की ओर लाने लगे। इस बीच भी आरोपी हाथापाई करने पर उतारु था।

सूचना पर सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर सनोज कुमार और कोतवाली से अन्य पुलिसकर्मी भी चौकी पर आ गए।डाकपत्थर रोड निवासी पीड़ित रीना यादव और मंडी चौक निवासी चरणजीत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों की चिकित्सकीय जांच कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *