Amit Shah Uttarakhand Visit: गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ऋषिकेश। गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर बुधवार को ऋषिकेश आएंगे। वह गीता प्रेस से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका कल्याण के सौ वर्ष पूरे होने पर गीता भवन स्वर्गाश्रम में शाम तीन बजे आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाम को सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में करेंगे। गुरुवार को पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हास्पिटल का उद्घाटन करने के बाद गायत्री परिवार की ओर से आयोजित ‘शताब्दी वर्ष समारोह में भाग लेंगे। गृह मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *