देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है।
दिन के समय ठंड से राहत जरूर मिली है, लेकिन सुबह और शाम के वक्त अब भी कंपकंपी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच करीब चार गुना तक का अंतर देखा जा रहा है
मौसम शुष्क रहने की संभावना
मंगलवार को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है, जिससे दिन में गर्माहट महसूस होगी
कोहरा छाने से बनी दुश्वारियां
सुबह-शाम पारे में तेजी से गिरावट आने से ठिठुरन बनी रही। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाने से दुश्वारियां बनी हुई हैं। इस बीच पहाड़ से मैदान तक अचानक दिन में ठंड कम हो गई है
धूप से तापमान में बढ़ोतरी
दिन में धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन रात और तड़के तापमान गिरने से ठंड का असर बना रहेगा। खासकर पहाड़ी इलाकों में तापमान के इस उतार-चढ़ाव का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने सुबह-शाम गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी।
पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोग मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी मौसम शुष्क बना रह सकता है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है।