देहरादून
देहरादून मे ंलगातार सामने आ रही घटनाएं चिंताजनक है। पटेलनगर में कुछ युवकों के साथ मारपीट की गई। वहीं तिलक रोड में मासूम से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर हमला किया गया।
दून में आए दिन सरेराह गुंडागर्दी हो रही है लेकिन पुलिस इन गुंडों पर नकेल नहीं कस पा रही है। बृहस्पतिवार को धर्मपुर क्षेत्र में कार सवारों ने एक स्कूटी चालक को बुरी तरह पीट दिया था। नेहरू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। इससे एक दिन पहले बुधवार को पटेलनगर थाना क्षेत्र में तीन छात्रों और पंप संचालकों के बीच बवाल हुआ।
13 जनवरी की सुबह पथरीबाग क्षेत्र में घर में घुसकर दंपति पर हमला करने का मामला सामने आया था। इसी दिन कांवली रोड में भी मारपीट की घटना हुई। 11 जनवरी को नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में चोरी के आरोपी को खंभे में बांधकर पीटा गया। ये बीते एक सप्ताह में गुंडागर्दी की घटनाएं हैं। लोग कानून तोड़ रहे हैं और पुलिस इसे रोक नहीं पा रही है।