देहरादून। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पिता को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी पर 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
अर्थदंड न देने पर उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। 20 नवंबर 2023 को एक महिला ने रायपुर थाने में तहरीर दी कि उसका पति एयर फोर्स यूनिट में तैनात है। जब उनकी बेटी 05-06 साल की थी तब से उसका पिता अपनी बेटी के साथ गलत काम करता आ रहा था। जब बेटी बड़ी हुई तो उसने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने 20 नवंबर 2023 को आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
कोर्ट में दिए बयानों में पीड़ित ने बताया कि वह तीन भाई बहन हैं। वह सबसे बड़ी है जबकि दूसरे नंबर का भाई स्पेशल चाइल्ड है जबकि सबसे छोटे वाला भाई गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। जब वह छोटी थी तो उसे गुडिया बहुत पसंद थी और वह गुड़िया के साथ खेलती थी। एक दिन उसके पिता ने गुड़िया छीन ली और उसके फ्राक को ऊपर उठाकर हाथ पांव तोड़ दिए। सबसे छोटा भाई मां के साथ सोता था जिसके चलते वह अपने पिता के साथ सोती थी। जब वह मथुरा में थे तो शुरुआत में उसके पिता ने उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उसकी हरकतें बढ़नी लगी।
पीड़ित ने बताया कि उसके पिता उसकी मां को बहुत मारते थे, यह देख वह बहुत डर गए। जब वह चौथी कक्षा में थी तो उसके पिता उसके साथ छेड़छाड़ करते थे और चाकलेट देकर उसे कहते थे कि यह सीक्रेट होता है किसी को कुछ मत बताना। इसके बाद उसके पिता का ट्रांसफर गुजरात में हुआ उस समय वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। तब आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह चिल्लाई तो उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन पिता के डर से उसने अपनी मां को कुछ नहीं बताया। इसके बाद वह देहरादून आ गए
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह 12वीं कक्षा में गई तो उसकी मां के पांव में एक सड़क हादसे में चोट आ गई। जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती थी। उसका बीच वाला भाई होस्टल में रहता था। इस दौरान उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार उसके साथ दुष्कर्म की घटनाएं होने लगी। जब उसकी मां छोटे भाई का इलाज करवाने के लिए दिल्ली जाती थी तो उसका पिता देहरादून आ जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। परेशान होकर इसकी जानकारी उसने अपने मां को बताई। पीड़ित की मां ने डर के मारे यह शिकायत पुलिस को उस समय दी जब वह घूमने के लिया गया था। पुलिस ने आरोपित को 20 नवंबर 2023 को गिरफ्तार कर लिया, तब से वह जेल में बंद है।