Weather Today: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, बारिश और बर्फबारी को लेकर आया बड़ा अपडेट

देहरादून। उत्तराखंड में सर्दी का सितम बढ़ गया है। सुबह और शाम तापमान गिरने के साथ सर्द हवा चलने से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

पर्वतीय क्षेत्रों में तीन दिन ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने के बाद फिर मौसम शुष्क हो गया है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर में कोहरा तो पहाड़ों में पाला परेशान कर रहा है। हालांकि, दिन के समय तेज धूप निकलने से कुछ राहत है।

राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल प्रदेश में वर्षा व बर्फबारी के आसार नहीं हैं। कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *