देहरादून में जिम संचालक नदीम ने की‍ बीसीए की छात्रा संग छेड़छाड़, जबरदस्ती गले लगाया और दुष्कर्म का किया प्रयास

देहरादून। क्लेमेनटाउन स्थित फिट एंड फाइन जिम में जिम संचालक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी और उसके साथ दुष्कर्म कर प्रयास किया। आरोपित उस पर बुरी नजर रख रहा था। इस मामले में क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी तरहीर में एक युवती ने बताया कि एक यूनिवर्सिटी में बीसीए की छात्रा है। पीड़ित ने बताया कि वह पिछले 15 दिन से फिट एंड फाइन जिम में कसरत करने जा रही थी। जिम का मालिक एवं ट्रेनर नदीम अंसारी उस पर बुरी नजर रख रहा था और पिछले 10 दिन से उस पर उल्टे सीधे कमेंट कर रहा था।

आरोपित उसके साथ अश्लील बातें भी कर रहा था और लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। बताया कि आरोपित ने 26 दिसंबर को जब वह जिम में कसरत कर रही थी तो आरोपित ने उसे जबरदस्ती गले लगाया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *