देहरादून। आभूषण बनाने के लिए सर्राफा कारोबारी का लाखों की कीमत का सोना लेकर कारीगर फरार हो गया। व्यापारी पिछले काफी समय से कारीगर को सोना देकर आभूषण बनवा रहे थे। पुलिस ने शिकायत पर मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धामावाला बाजार में सर्राफा कारोबारी पीड़ित रमन माहेश्वरी ने कोतवाली पुलिस को शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह आलोक पोरे नामक कारीगर से पिछले दो वर्षो से कार्य कराते आ रहे हैं। उन्हें सोना देकर आभूषण बनवाते थे, वो आभूषण बनाकर लाता था और उसका खर्चा बैंक खाते में डालते थे।
10 मार्च को बनाकर देने थे आभूषण
विश्वास में व्यापारी लगातार सोना देकर व रुपये का लेन करते हुए गहने बनवाते रहे। व्यापारी के मुताबिक, फरवरी को 34 लाख से ज़्यादा का सोना आभूषण बनाने के लिए दिया। 10 मार्च को उसे आभूषण बनाकर देने थे
।।आरोप है कि इससे पहले ही आरोपित 20 फरवरी को सब सामान लेकर फरार हो गया। इसके बाद से उसका फ़ोन भी बंद आ रहा है। आसपास और कारीगरों से बात करने व लोगों से पूछने पर पता चला कि वह और लोगों का भी सोना व रुपया लेकर गया है। शिकायत में बताया कि आरोपी दूसरे व्यापारियों का भी सोना लेकर फरार हुआ है।