Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u616477759/domains/rajdhanikihunkar.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा विगत 18 मार्च को सचिवालय घेराव क़े उपरांत सचिव गृह श्री शैलेश बगोली से हुई वार्ता

देहरादून,आज दिनांक 29/03/26 को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा विगत 18 मार्च को सचिवालय घेराव क़े उपरांत सचिव गृह श्री शैलेश बगोली से हुई वार्ता एवं आश्वासन क़े बाद आंदोलनकारी आश्रितो की नियुक्ति प्रकरण जिसे अधिनिस्थ चयन आयोग द्वारा शासन क़े मार्गदर्शन एवं राय हेतु प्रेषित किया गया था.और सचिव महोदय द्वारा प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया गया था अगली कैबिनेट मे इस विषय को लाकर इसका समाधान कर दिया जायेगा.लेकिन आज दिन तक कोई कार्यवाही न होने से नाराज आंदोलनकारीयों ने आज कचहरी स्तिथ शहीद स्मारक पर एक आपात बैठकर सरकार एवं सचिब महोदय को उनका वायदा याद दिलाते हुए मंच क़े प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं प्रदेश महासचिव राम लाल खंडूरी ने कहा की सचिव महोदय ने 15 दिन का समय इस हेतु माँगा था और कहा था की 15 दिन क़े भीतर कैबिनेट से पारित करा कर आंदोलनकारी आश्रितो को उन पदों पर नियुक्ति दे दी जाएगी जिन पर वो परीक्षा इंटरव्यू क़े बाद चयनित हुए है.और यह भी भरोसा दिया था की फैसला आने तक उक्त पदों को नहीं भरा जायेगा.मंच नेताओं ने अति शीघ्र कैबिनेट मे उक्त प्रकरण को लाकर समाधान की मांग की.

 

आज बैठक मे चिन्हिकरण विषय पर कमेटी द्वारा चयनित सूची को शीघ्र जारी करने की मांग की गई और महीने मे कम से कम तीन बैठक बुला कर चिन्हितकरण हेतु लंबित नामो की सूची पर कमेटी क़े सिफारिशअनुसार शीघ्र जारी करने की मांग की गई.वक्ताओ ने उक्त प्रकरण क़े अतिरिक्त विधानसभा द्वारा आंदोलनकारीयों क़े लिए पारित 10% आरक्षण को उसी रूप मे पालन किया जाए.और उसमे नियमावली क़े नाम पर चीर फाड़ कर.आंदोलनकारीयों को आपस मे बाटने का कार्य न किया जाए.और समान रूप से सभी चिन्हित आंदोलनकारियों क़े आश्रितो पर इसे लागू किया जाए.वक्ताओ ने कहा की यदि अगली कैबिनेट मे इन मामलो का समाधान नहीं किया गया तो हम मुख्यमंत्री आवास घेराव को मजबूर होंगे.और इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होंगी।

आज की बैठक की अध्यक्षता केशव उनियाल ने की तथा संचालन पूर्ण सिँह लिंगवाल ने किया.बैठक मे उपस्तिथ एवं प्रमुख रूप से सम्बोधित करने वालों मे मंच क़े प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी प्रदेश महासचिव राम लाल खंडूरी, केशव उनियाल, पुष्पलता सिलमाना,द्वारिका बिष्ट,गुरदीप कौर,मोहन सिँह खत्री,राजेश्वरी परमार,मनोज नौटियाल,पूर्व पार्षद गणेश डंगवाल,पूर्ण सिँह लिंगवाल,चंद्र किरण राणा, बलबीर सिँह रावत, विनोद असवाल, प्रभात डंडरियाल, संगीता रावत, वीर सिँह रावत, सुधीर नारायण शर्मा, नरेन्द्र नौटियाल, अभिषेक रावत,राजेंद्र सिंह, राजेश्वरी रावत, लक्ष्मी बिष्ट, रेवती बिष्ट, मालती भट्ट, गीता नेगी, सुशील चमोली, सुरेश नेगी, मोहन थापा, सुलोचना गुसाई, सुखदेव सिँह, अवंतिका बिष्ट, अंजलि रावत, प्रियंका, आदि बड़ी संख्या मे आंदोलनकारी उपस्तिथ थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *