Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u616477759/domains/rajdhanikihunkar.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

PNB अकाउंट वालों के लिए खुशखबरी, इन खाता धारकों को मिलती हैं 23 लाख रुपए की सुविधाएं, जानें कैसे मिलेगा लाभ

 

Salary Account: अगर आपका भी देश के दूसरे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी में खाता है तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. क्योंकि पीएनबी सैलरी अकाउंट पर पूरे 23 लाख रुपए की सुविधाओं का लाभ खाताधारक को देता है. लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इसका लाभ नहीं ले पाते हैं. पंजाब नेशनल बैंक के इस अकाउंट का नाम (PNB My Salary Account) है. इसमें बैंक की ओर से ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं. पीएनबी समय-समय पर सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक भी करता रहता है. आइये जानते हैं कैसे आप पीनबी सैलरी अकाउंट पर इन सुविधाओं का लाभ पा सकते हैं..

ऐसे उठाएं 23 लाख का फायदा 

आपको बता दें कि स्वीप फैसिलिटी बहुत खास होती है जिसमें ग्राहकों को दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है. पंजाब नेशनल बैंक प्रूडेंट स्वीप डिपॉजिट स्कीम चलाता है जो आपकी बचत पर उच्च ब्याज दर कमाने में मदद करता है . इस सुविधा में बचत खाते से फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसे अपने आप ट्रांसफर हो जातें हैं. पीएनबी अपने सैलरी खाताधारकों को बीमा कवर सहित कई लाभ दे रहा है. जीरो बैलेंस और जीरो क्वार्टरली एवरेज बैलेंस की सुविधा के साथ पीएनबी माईसैलरी अकाउंट खोलने पर ग्राहक को 20 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर दिया जा रहा है.

जानें क्या-क्या मिलते हैं फायदे

दरअसल, हाल ही में PNB ने अपने इस खाता के बारे में एक ट्वीट के जरिये जानकारी दी थी. जिसमें बताया गया था कि (PNB My Salary Account) खोल कर ग्राहक कई गुना तक अपना फायदा बढ़ा सकते हैं. पीएनबी के मुताबिक,( My Salary Account) में जीरो शुरुआती जमा राशि देनी है. यानी खाता खोलते समय कोई पैसा नहीं देना होगा. इस खाते में ग्राहकों को स्वीप फैसिलिटी मिलेगी. पीएनबी माई सैलरी अकाउंट में ग्राहक ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी भी ले सकते हैं. इसमें ग्राहकों को पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर भी मिलता है. खाते के साथ आप फ्री क्रेडिट कार्ड भी ले सकते हैं. इमरजेंसी में पैसे की जरूरत पड़ जाए तो ओवरड्राफ्ट के रूप में इस खाते से लोन ले सकते हैं. ओवरड्राफ्ट में आपको खाते से अधिक पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी. इस खाते पर स्वीप फैसिलिटी की सर्विस भी मिलती है.

 

वेतन के हिसाब से कैटेगिरी

इस खाते में 10 हजार से 25 हजार प्रतिमाह वेतन पाने वालों को सिल्वर कैटेगरी में रखा गया है

इसके अलावा 25001 से 75000 रुपये तक के लोगों को गोल्ड कैटेगरी में रखा गया है

75001 रुपये से 150000 रुपये तक को प्रीमियम श्रेणी में रखा गया है

वहीं, 150001 रुपये से अधिक वेतन वालों को प्लेटिनम श्रेणी में रखा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *