बारिश आने पर उमस भरी गर्मी से तो सुकून मिलता है लेकिन मौसम में हुए इस बदलाव का असर कमजोर इम्यूनिटी वालों पर बुरे तरीके से पड़ता है।दरअसल, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर होता है वो लोग मौसमी बीमारियों जैसे- सर्दी खांसी की चपेट में बहुत ज़्यादा आते हैं। ऐसे में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने और सर्दी-खांसी से छुटकारा पाने के लिए आप अजवाइन और लहसुन का का घरेलू नुस्खा आज़माएं। अजवाइन में ऐसी कई गुण पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम मजबूत करता है। वहीं, लहसुन शरीर को गर्मी प्रदान करता है। तो, चलिए जानते हैं सर्दी-खांसी से बचाव करने के लिए इनका इस्तमाल कैसे करें?
अजवाइन लहसुन से इम्यून सिस्टम होता है मजबूत:
अजवाइन और लहसुन का सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिलती है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर अजवाइन मौसमी संक्रमण से बचाव करता है। वहीं , लहसुन एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है। यह शरीर को वायरस से बचाने में मदद करता है। लौंग, फेफड़ों को हेल्दी रखता है। इसके सेवन से सर्दी, खांसी, ब्रोंकाइटिस, साइनसाइटिस और अस्थमा से राहत मिल सकती है।
ऐसे बनाएं अजवाइन का काढ़ा
अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए एक गहरा बर्तन में 1 गिलास पानी डालें। अब उसमें 4 चम्मच अजवाइन और 3 लहसुन की कलियां, 2 लौंग, 2 काली मिर्च को कूटकर डालें। पानी जब अच्छी तरह पक जाए तब गैस बंद कर दें। काढ़ा छान लें। अगर आपको ऐसे पीने में कड़वा लगता है तो आप इसमें हल्का नमक भी मिला सकते हैं।
कब और कितनी बार करें अजवाइन के काढ़ा का सेवन?
अजवाइन का काढ़ा आप दिनभर में कभी भी पी सकते हैं। अगर आपको सर्दी खांसी है तो दिन में 2 बार यह काढ़ा पिएं। इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में सर्दी खांसी से आपको आराम मिलेगा। इस बात का ध्यान रखें इसे सीमित मात्रा में ही पिएं। वरना पेट में गर्मी हो सकती है।